Monday, 20 March 2017

विश्व गौरैया दिवस

                     विश्व गौरैया दिवस
नानी की कहानी की चिरइया
आंगन में फुदकती चिरइया
दाना पानी गटकती चिरइया
चीं चीं करती प्यारी चिरइया

सुबह का मधुर अलार्म चिरइया
कलरव करते चिरोटा चिरइया
घोंसला बना अंडे सेती चिरइया
कृषक की सहयोगी मित्र चिरइया

बचपन की स्मृति तुम चिरइया
दिखती क्यों नही अब चिरइया
विकिरण से नष्ट होती चिरइया
भूतापवृद्धि से लुप्त होती चिरइया

पर्यावरण हेतु आवश्यक चिरइया
सरंक्षित कर लो साथी चिरइया
अन्यथा इतिहास होगी चिरइया
एवं चित्रों में ही देखेगी चिरइया

                मीनाक्षी मेहंदी

No comments:

Post a Comment