Saturday, 14 January 2017



मकर संक्रांति के पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय परंपरा में मकर सक्रांति का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन सूर्य, धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आता है और इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है। आप सभी इस पर्व को पूर्ण हर्ष उल्लास और श्रद्धा से मनाएं।हमारे कृषि प्रधान देश में नई फसल आने की ख़ुशी मनाई जाती है जो बन जाता है उत्सव आनन्द का।देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रान्ति को अलग अलग नाम से मनाते हैं, उद्देश्य एक ही है नई फसल आने और ऋतु परिवर्तन की खुशियां मनाना।पोंगल,लोहड़ी बिहू,घुघूती व संक्रान्त आदि नामों से ये पर्व मनाया जाता है।दान पुण्य करके समाज के सभी वर्गों को खुशियों में शामिल किया जाता है।गौ का हमारी कृषि व संस्कृति में अहम स्थान है अतः भिन्न भिन्न रूपों में गाय की पूजा अर्चना भी की जाती है।पतंगबाजी भी इस त्यौहार की शान है किंतु चायनीज मांझे का बहिष्कार करते हुए और पतंग लूटने में होने वाली दुर्घटनायों से सावधानी बरतते हुए इस त्यौहार का आनन्द उठाइये।सभी को इस पर्व की अनेक बधाइयाँ।

No comments:

Post a Comment