बेनाम रिश्ते
बेनाम रिश्तों के नाम नहीं होते
पर वो जीवन की साँस होते हैं
बेनाम रिश्ते बताये नहीं जाते
पर उनके किस्से तमाम होते हैं
बेनाम रिश्ते समझे नहीं जाते
पर वो हमें हरदम समझते हैं
बेनाम रिश्ते गाये नहीं जाते
पर वो दिल का साज होते हैं
बेनाम रिश्ते ज़माना नहीं समझता
पर वो हमें महकाते हैं
बेनाम रिश्ते अपनाये नहीं जाते
पर वो सबसे अपने लगते हैं
बेनाम रिश्ते तोड़े नहीं जाते
पर वो ही हमें सिसकाते हैं
बेनाम रिश्ते छोड़े नहीं जाते
पर उम्र भर तड़फ़ाते हैं
बेनाम रिश्ते बाँधते नहीं कभी
पर बिन बंधन बंध जाते हैं
बेनाम रिश्ते ही क्यों मेहँदी
कसक सबसे गहरी दे जाते हैं।
बेनाम रिश्तों के नाम नहीं होते
पर वो जीवन की साँस होते हैं
बेनाम रिश्ते बताये नहीं जाते
पर उनके किस्से तमाम होते हैं
बेनाम रिश्ते समझे नहीं जाते
पर वो हमें हरदम समझते हैं
बेनाम रिश्ते गाये नहीं जाते
पर वो दिल का साज होते हैं
बेनाम रिश्ते ज़माना नहीं समझता
पर वो हमें महकाते हैं
बेनाम रिश्ते अपनाये नहीं जाते
पर वो सबसे अपने लगते हैं
बेनाम रिश्ते तोड़े नहीं जाते
पर वो ही हमें सिसकाते हैं
बेनाम रिश्ते छोड़े नहीं जाते
पर उम्र भर तड़फ़ाते हैं
बेनाम रिश्ते बाँधते नहीं कभी
पर बिन बंधन बंध जाते हैं
बेनाम रिश्ते ही क्यों मेहँदी
कसक सबसे गहरी दे जाते हैं।
👍👍👍👍👍
ReplyDelete👍👍👍👍👍
ReplyDelete